Diwali Rangoli Design 2021: दिवाली पर बनाएं ये 7 खूबसूरत रंगोली डिजाइन

By संदीप दाहिमा | Published: November 2, 2021 06:24 PM2021-11-02T18:24:09+5:302021-11-02T18:36:26+5:30

Next

रंगोली के डिजाइन और तरीकों में काफी बदलाव आया है। अगर आप भी इस बार कुछ अलग रंगोली डिजाइन बनाने की सोच रहे हैं तो आइए हम आपको कुछ बेस्ट रंगोली डिजाइन की लिस्ट दे रहे हैं जो ट्रेंड में हैं।

आप रंगोली बनाकर उसके आस-पास फूल और दिए से सजा दें। इसके अलावा आप आस पास लाइट भी लगा सकते हैं।

आप चाहें तो फूलों की भी रंगोली बना सकते हैं। उसके चारों तरफ दिया से रंगोली को सजा दें।

इस साल 4 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा और आप इस दिन अपने घर को इन रंगोली डिजाइन से सजा सकते हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों को तरह-तरह की लाइट और रंगोली से सजाते हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस मौके पर मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है, कोई रंग बिरंगे फूलों की माला से अपने घर को सजाता है तो कोई रंगीन झालर से घर को सजाता है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

घर के मुख्य द्वार पर लोग रंगोली सजाते हैं। ऐसा माना जाता है कि रंगोली को घर के दरवाजे पर देखकर भगवान और मेहमान दोनों खुश हो जाते हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)