लाइव न्यूज़ :

धनतेरस पर ये 5 चीजें खरीदने से होती है घर में बरकत, धन की नहीं होती है कोई कमी

By रुस्तम राणा | Updated: October 21, 2022 14:31 IST

Open in App
1 / 7
हिन्दू धर्म में धनतेरस को खरीदारी का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन सोने चांदी के आभूषण, पीतल या चांदी के बर्तन, वाहन आदि खरीदने की परंपरा है। इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 22-23 अक्टूबर को है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष चीजें खरीदने से घर में बरकत होती है। जैसे-
2 / 7
इस धनतेरस पर झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए। झाड़ू मां लक्ष्मी जी का रूप होती है। इसलिए धनतेरस पर इसे खरीदकर घर लाना स्वयं मां लक्ष्मी जी को घर पर लाने जैसा है। धनतेरस के दिन जिस भी घर में मां लक्ष्मी जी का प्रवेश होता है, उसे जीवनभर धन की कमी नहीं रहती है।
3 / 7
अगर आप धनतेरस पर सोने और चांदी के बर्तन खरीदकर घर नहीं ला सकते हैं तो कोई बात नहीं, आप पीतल के बर्तन भी घर लाकर धनतेरस का त्योहार मना सकते हैं। पीतल को शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको धन की देवी मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।  
4 / 7
धनतेरस पर धनिया लाना बेहद शुभ होता है। इसे धन की वृद्धि की प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन धनिया के दाने खरीदकर मां लक्ष्मी जी को अर्पित करना चाहिए, फिर उनमें से कुछ दानों को किसी गमले में बो देना चाहिए।
5 / 7
धनतेरस के दिन कुमकुम जरूर खरीदकर लाएं। पूजा के दौरान इस कुमकुम को मां लक्ष्मी के अर्पित करें और फिर स्वयं को लगाएं। मान्यता है कि यह उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। 
6 / 7
धनतेरस के दिन अक्षत को घर लाना चाहिए। ऐसा करना बेहद ही शुभ होता है। शास्त्रों में अक्षत को महत्वपूर्ण माना गया है। पूजा के दौरान इसका उपयोग किया जाता है। दरअसल धनतेरस की पूजा में अक्षत का आशय कभी न समाप्त होने वाले धन से है।
7 / 7
नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं और तथ्य लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। लोकमत हिन्दी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
टॅग्स :धनतेरसहिंदू त्योहारमां लक्ष्मी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स