Dhanteras 2018: इस दिन खरीदारी के लिए ये मुहूर्त हैं सबसे बढ़िया, इन चीजों की शॉपिंग रहेगी लकी

By ललित कुमार | Published: October 30, 2018 11:35 AM2018-10-30T11:35:40+5:302018-10-30T11:35:40+5:30

Next

धनतेरस के दिन लोग खरीदारी करने के लिए मार्किट जाते हैं, इस लोग नए नए बर्तन, चांदी का सिक्का, आभूषण और घर के जरूरत का कोई भी सामान खरीदते हैं। इस साल धनतेरस का 5 नवम्बर को है इस दिन लोग घरों में सफाई करते हैं इस दिन घर में घी का दीपक जलाएं। लड्डू, अन्य मिठाइयां और फलों का भोग लगाएं। लक्ष्मी के मंत्र, चालीसा और स्तुति का पाठ करें। इस दिन माता लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए यह बहुत शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन खरीदारी का समय सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक का समय बेहद शुभ है। इसके अलावा शाम को आप 7:30 बजे से रात्रि 9 बजे के समय में भी खरीदारी कर सकते हैं।

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी का यंत्र खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

इस दिन खरीदारी करते समय धर्तु का बर्तन जरूर खरीदें।

दिया खरीदते समय छोटे दीयों के साथ बड़ा दिया जरूर खरीदें।

धनतेरस के दिन सोना, पीतल और चांदी खरीदना शुभ होता है।

अहम बात धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ होता है।