Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, खीर बनाने से पहले इस बात का जरूर रखें ध्यान

By रुस्तम राणा | Published: October 17, 2023 03:48 PM2023-10-17T15:48:41+5:302023-10-17T15:48:41+5:30

Next

Chandra Grahan 2023: अक्टूबर माह में सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर लगेगा। यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा।

28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण का स्पर्श रात 1:05 बजे होगा। इसके बाद ग्रहण का मध्य 1:44 बजे (रात्रि) रहेगा। जबकि चंद्र ग्रहण का मोक्ष रात्रि 2:24 बजे रहेगा और ग्रहण का सूतक दोपहर 4:05 बजे है।

हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-ध्यान, पूजा-पाठ और खीर बनाकर उसका सेवन किया जाता है। लेकिन इस पर शरद पूर्णिमा पर ग्रहण का साया रहेगा। ऐसे कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा।

शरद पूर्णिामा पर चंद्र ग्रहण के मोक्ष के बाद खुले आसमान के नीचे आप खीर रख सकते हैं। आप खीर बनाने के लिए गाय के दूध में सूतक काल शुरू होने के पहले कुशा डाल दें। फिर उसे ढककर रख दें। इससे सूतक काल के दौरान दूध शुद्ध रहेगा।

इसके बाद खीर बनाने की प्रक्रिया ग्रहण खत्म होने के बाद शुरू हो जाएगी। फिर भोर में आप अमृत वर्षा के लिए इसे खुले आसमान के नीचे रख सकते हैं।