चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By संदीप दाहिमा | Published: March 21, 2023 03:57 PM2023-03-21T15:57:15+5:302023-03-21T16:05:26+5:30

Next

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 22 मार्च, बुधवार से प्रारंभ हो रहा है और नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा के प्रथम रूप माँ शैलपुत्री की आराधना की जाती है। इस दिन विधि-विधान से कलश स्थापना कर नवरात्रि पूजा आरंभ की जाती है।

माँ शैलपुत्री की पूजा विधि, पहले घट स्थापना कर दुर्गा पूजा का संकल्प करें।

फिर माता दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। माँ को अक्षत्, सिंदूर, धूप, गंध, पुष्प आदि अर्पित करना चाहिए।

मां शैलपुत्री के मंत्रों का जाप करें। इसके बाद कपूर या गाय के घी से दीपक जलाएं।

माँ की आरती करें, शंखनाद के साथ घंटी बजाएं, माँ को प्रसाद अर्पित करें, पूजा समाप्त होने के बाद घर में सभी को प्रसाद दें।