Bhanu Saptami 2023: भानु सप्तमी 25 जून को, सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

By रुस्तम राणा | Published: June 22, 2023 05:55 PM2023-06-22T17:55:02+5:302023-06-22T17:55:02+5:30

Next

Bhanu Saptami 2023: इस साल 25 जून को भानु सप्तमी पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सूर्य देव का प्रादुर्भाव हुआ था। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की उपासना से जातक को सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में भानु सप्तमी के दिन करने का विशेष महत्व है। इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार, कुछ विशेष चीजों का दान कर सुख-सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

मेष राशि: इस राशि के जातक भानु सप्तमी के दिन मूंग दाल का दान करें।

वृषभ राशि: वृषभ राशिवालों को इस दिन गुड़ दान करना चाहिए।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक इस दिन मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर भूखे को भोजन कराएं।

कर्क राशि: आप इस दिन काले तिल और चावल का दान करें।

सिंह राशि: इस दिन आप गुड़, बादाम और सूरजमुखी के बीज का दान करें।

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को इस दिन चने की दाल का दान करना चाहिए।

तुला राशि: इस दिन आपको चावल और काले तिल का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को भानु सप्तमी के दिन काले तिल और गुड़ का दान करना चाहिए।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को इस दिन सूर्य की मूर्ति और धनिया का दान करें।

मकर राशि: इस राशि के जातकों को इस दिन चावल और काले तिल का दान करने चाहिए।

कुंभ राशि: भानु सप्तमी पर इस राशि के जातकों को सूरजमुखी के बीज और शहद का दान करना चाहिए।

मीन राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन आप जैतून का तेल और शहद का दान करें।