लाइव न्यूज़ :

Aja Ekadashi 2023: अजा एकादशी पर बन रहे हैं ये 2 शुभ योग, जानें मुहर्त, व्रत नियम और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: September 8, 2023 21:34 IST

Open in App
1 / 5
अजा एकादशी व्रत प्रति वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस साल अजा एकादशी व्रत 10 सितंबर (रविवार) को है। भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी के इस व्रत में भगवान के 'उपेंद्र' स्वरूप की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन रात में जागरण की भी परंपरा है। मान्यता है कि अजा एकादशी का व्रत करने से तमाम समस्याएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
2 / 5
एकादशी तिथि 09 सितंबर 2023 को शाम 07:17 बजे से प्रारंभ होगी और इसका समापन 10 सितंबर 2023 को रात 09:28 बजे है। पारण का समय 11 सितंबर: प्रातः 06:04 बजे से प्रातः 08:33 बजे तक रहेगा।
3 / 5
इस साल अजा एकादशी के दिन दो शुभ संयोग बन रहे हैं। पहला रवि पुष्य योग और दूसरा सर्वार्थसिद्धि योग है। रवि पुष्य योग सायं 05: 06 बजे से अगले दिन प्रातः 06:0 4 बजे तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सायं 05: 06 बजे से 11 सितंबर को प्रातः 06: 04 बजे तक है।
4 / 5
एकादशी व्रत के दिन सुबह तड़के जल्दी उठें, साफ-सफाई कर स्नान ध्यान करें। अब भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। फलों एवं फूलों से विष्णुजी की भक्तिपूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। दिन में निराहार एवं निर्जल व्रत का पालन करें। इस व्रत में रात्रि जागरण करें। द्वादशी तिथि के दिन प्रातः ब्राह्मण को भोजन कराएं व दान-दक्षिणा दें।
5 / 5
मान्यता है कि अजा एकादशी व्रत करने से अश्वमेघ यज्ञ जैसा फल मिलता है। कहते हैं कि इस व्रत को करने से ही राजा हरिशचंद्र को अपना खोया हुआ राज्य वापस मिल गया था और मृत पुत्र भी फिर से जीवित हो गया था। यह भी मान्यता है कि इस व्रत करने से एक हजार गौ-दान करने के समान फल प्राप्त होता है।
टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स