आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2022: जानिए मेष से मीन राशिवालों का कैसे गुजरेगा का आज का दिन

By रुस्तम राणा | Published: October 26, 2022 06:50 AM2022-10-26T06:50:22+5:302022-10-26T06:50:22+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 26 October 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज आपके पास चुनने के लिए बहुत सी चीजें होंगी और आपके सामने समस्या यह है कि पहले किसे चुनना है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी।

वृषभ: आज आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

मिथुन: आज वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है। पत्नी के साथ विवाद मानसिक चिंता को बढ़ा सकता है। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है।

कर्क: आज मनोरंजन पर ज्यादा समय और पैसा खर्च न करें। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

सिंह: आज पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। माता जी को सेहत का लाभ मिल सकता है। माँ या माता समान महिला के दिल को ठेस न पहुँचाएं।

कन्या: आज किसी नए रोजगार में योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलेगा। उपहार मिलने से आनंद का अनुभव करेंगे। 

तुला: आज अटके हुए मामले अधिक जटिल होंगे और खर्चे आपके दिमाग में होंगे। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं।

वृश्चिक: आज परिवार और समुदाय के सदस्य आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। प्रियजनों मीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे।

धनु: आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। अपने आर्थिक फैसले समझदारी लें।

मकर: आज कुछ बदलाव जीवनसाथी के साथ अनबन का कारण बन सका है। परिजनों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाते समय सावधानी बरतें।

कुंभ: आज स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद विवाद नहीं होगा। अपनी जिद्दी छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे।

मीन: आज पार्टनर की कुछ बातों को नजरअंदाज करना पड़ता है। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी।