लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 18 September 2022: वृषभ को मिलेगा भाग्य का साथ, मिथुन राशिवाले होंगे आनंदित, जानें सभी राशियों का भाग्य

By रुस्तम राणा | Published: September 18, 2022 6:41 AM

Open in App
1 / 12
मेष: आज शारीरिक रूप से थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से आपके कार्य सफल होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति का सही दिशा में प्रयोग करें।
2 / 12
वृषभ: आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कम मेहनत के बावजूद सफलता मिलेगी। आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। कुटुंब में परेशानियां आएंगी। अपनी भाषा पर संयम रखें।
3 / 12
मिथुन: आज आप शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने से जा सकते हैं। कार्य-व्यापार के लिए दिन अच्छा रह सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। बेवजह दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं।
4 / 12
कर्क: आज किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनकर आप आनंदित महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्च में परेशानी उठानी पड़ सकती है। किंतु पूर्व में किए गए निवेश से जरूर आपको थोड़ा-बहुत लाभ प्राप्त हो सकता है। 
5 / 12
सिंह: आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से आपके कार्य में देरी होगी। इसलिए अपना काम स्वयं करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रह सकती है।
6 / 12
कन्या: आज आप थोड़ा आलस्य का अनुभव करेंगे। आपका कोई मित्र या फिर रिश्तेदार आर्थिक परेशानी का सामना कर सकता है। आप उनकी मदद को आगे आएंगे। काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है।
7 / 12
तुला: आज मन का कार्य नहीं होने पर निराशा तो होगी ही, साथ ही आप उसको लेकर चिढ़चिढ़े नजर आएंगे। आपके मन में किसी प्रति विद्वेष की भावना पैदा हो सकती है। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
8 / 12
वृश्चिक: आज व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। घर के कामकाज में धन खर्च होगा। आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आज धन संचय करने में सफल होंगे। अपने काम को लेकर आगामी योजना बना सकते हैं।
9 / 12
धनु: आज आपके मनमुताबिक काम होगा। लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं। घर के किसी काम में धन खर्च होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। 
10 / 12
मकर: आज शारीरिक और मानसिक रूप से असहज महसूस करेंगे। किसी मित्र के साथ गपशप लड़ाएंगे। आय के साधनों में वृद्धि के लिए रचनात्मक सोच पर काम करना पड़ेगा। प्रेम के मामलों थोड़ा बचकर रहना होगा।
11 / 12
कुंभ: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने व्यवसाय में नए प्रयोग करने में सफल रहेंगे। कार्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।
12 / 12
मीन: आज आपको संयम से काम लेना होगा। आज आप अपने परिजनों के साथ तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। किसी रिश्तेदार या फिर जानने वाले के यहां कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 01 May 2024: आज माह का पहला दिन इन 5 राशिवालों के लिए भाग्यशाली, धन प्राप्त होने की संभावना

पूजा पाठआज का पंचांग 01 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 30 April 2024: आज मेष, वृषभ और सिंह राशिवालों की आज होगी बल्ले-बल्ले, मिलेगा कोई शुभ समाचार

पूजा पाठआज का पंचांग 30 अप्रैल 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठGuru Gochar 2024: 1 मई से सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बदल रहा है अपनी चाल, जानिए आपकी राशि में क्या होगा इसका प्रभाव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठKalashtami 2024: कालाष्टमी व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और प्रसाद आदि के नियम

पूजा पाठGanga Dussehra 2024 Date: कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि, शुभ योग, पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठLord Hanuman: हर मंगलवार सुंदर कांड के इन 15 दोहे का करें पाठ, पवनसुत हरेंगे सारे कष्ट

पूजा पाठनरेंद्र कौर छाबड़ा का ब्लॉग: मानवीय जीवन मूल्यों के धनी थे गुरु तेग बहादुर जी

पूजा पाठSaptahik Rashifal (29 अप्रैल से 5 मई, 2024) : यह सप्ताह मेष, मिथुन और सिंह राशिवालों के लिए होगा ख़ास, जानें अपनी राशि की भविष्यवाणी