आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2022: मेष, मिथुन समेत 5 राशियों की आज होगी मौज, आएगा अटका हुआ पैसा

By रुस्तम राणा | Published: October 7, 2022 06:49 AM2022-10-07T06:49:44+5:302022-10-07T06:49:44+5:30

Next

मेष: आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार के कारण यात्रा हो सकती है। धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। 

वृषभ: आज आप आर्थिक क्षेत्र में कामयाबी पाएंगे। आज आपको अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। करियर के लिए आज का दिन बढ़िया बीतेगा।

मिथुन: आज भाग्य आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। कोशिश मात्र से ही सफलता मिलने की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कर्क: आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। काम में जल्दबाजी न दिखाएं, वरना सीनियर की डांट-फटकार लग सकती है। धैर्य बनाए रखना होगा।

सिंह: आज आपकी उदार भावना लोगों को प्रभावित कर सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

कन्या: आज आप धन कमाएंगे किंतु खर्चों में वृद्धि के कारण धन बचत करना मुश्किल होगा। वहीं कार्यक्षेत्र में शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

तुला: आज आप किसी चीज को लेकर भ्रम की स्थिति में रहेंगे। निर्णय लेने में कठिनाई होगी। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होने के संकेत हैं। 

वृश्चिक: आज परिजनों के साथ वीकेंड में घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनता हुआ दिखाई दे सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

धनु: व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएंगे।

मकर: आज आपको खानपान में संयम रखना होगा। किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करके अच्छा लगेगा।  

कुंभ: आज का दिन विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम देगा। सामाजिक जीवन में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बंधुओं से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा।

मीन: आज आप आर्थिक समस्या का सामना कर सकते हैं। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।