Aaj Ka Rashifal 04 October 2022: आज महानवमी पर मीन, मेष सहित कन्या राशिवालों मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Published: October 4, 2022 06:40 AM2022-10-04T06:40:35+5:302022-10-04T06:40:35+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 04 October 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

वृषभ: आज धन निवेश करने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे।

मिथुन: नौकरी में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आप बॉस को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

कर्क: आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर पुण्य का कार्य कर सकते हैं।

सिंह: आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है बशर्ते आपको मेहनत करनी होगी। अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। 

कन्या: आज करीबी दोस्तों से बात करके दिल को सुकून हासिल होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। कारोबार में परिस्थितियां सामान्य रहेगी। 

तुला: आज सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

वृश्चिक: किसी पुराने मित्र से बातचीत करके आप पुरानी यादों को ताजा करेंगे। यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह देखकर आपको खुशी होगी।

धनु: आज आप अपने प्रियतम के व्यवहार से नाखुश हो सकते हैं। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। 

धनु: आज आप अपने प्रियतम के व्यवहार से नाखुश हो सकते हैं। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। 

कुंभ: आज आप सामाजिक मेलजोल में व्यस्त रहेंगे। कोई भी कदम उठाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे।

मीन: व्यावसायिक और निजी जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।