लाइव न्यूज़ :

गुरु नानक पुण्यतिथि: पढ़ें 20 अनमोल विचार जो मनुष्य जीवन के लिए वरदान समान हैं

By गुलनीत कौर | Updated: October 3, 2018 16:51 IST

प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ, प्रभु के नाम की सेवा करो, और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ।

Open in App

सिख धर्म की नींव रखने वाले, एकेश्वरवाद की राह पर चलने वाले गुरु नानक देव जी की 4 अक्टूबर, 2018 को पुण्यतिथि है। नानक का जन्म 15 अप्रैल, 1469 को कार्तिक पूर्णिमा को हुआ था और देहांत 22 सितंबर, 1539 को हुआ था। वे 70 वर्ष की आयु के थे जब उनका देहांत हुआ। 

गुरु नानक देव जी ने हमेशा ही अपने उपदेशों से मनुष्य जीवन को सरल बनाने के प्रयत्न किए हैं। वे 'एकेश्वरवाद' में मानते थे और कहते थे कि भगवान एक ही है, बस उसके रूप अनेक हैं। यहाँ पढ़ें गुरु नानक के 20 उपदेश जो मानव जीवन को उनके द्वारा दिए गए वरदान की तरह हैं।

1. ईश्वर एक है

2. सदैव एक ही ईश्वर की उपासना करो।

3. सर्वशक्तिमान ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी का भय नहीं रहता।

4. ईमानदारी से मेहनत करके उदरपूर्ति करना चाहिए।

5. बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न किसी को सताएँ।

6. सदा प्रसन्न रहना चाहिए। ईश्वर से सदा अपने को क्षमाशीलता माँगना चाहिए।

7. मेहनत और ईमानदारी से कमाई करके उसमें से जरूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए।

8. सभी स्त्री और पुरुष बराबर हैं।

9. भोजन शरीर को जिंदा रखने के लिए जरूरी है पर लोभ-लालच व संग्रहवृत्ति बुरी है।

10 कभी भी , किसी का हक, नहीं छीनना चाहिए।

11 यदि किसी को धन की अथवा कोई अन्य मदद चाहिए तो हमें कदापि पीछे नहीं हटना चाहिए ।

12. माया (धन) को जेब में ही स्थान देना चाहिए, अपने हृदय में नहीं।

13. संसार को जीतने से पहले स्वयं अपने विकारों पर विजय पाना अत्यावश्यक है।

14 अहंकार मनुष्य को मनुष्य नहीं रहने देता अतः अहंकार कभी नहीं करना चाहिए।

15. अपनी कमाई का  1/10% परोकार के लिए एवं अपने समय का 1/10% प्रभु-सिमरन अथवा ईश्वर के लिए लगाना चाहिए।

16. चिंता-मुक्त रहकर अपने कर्म करने चाहिए।"नानक चिंता मत करो ,चिंता तिसहि हे।

17. प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ, प्रभु के नाम की सेवा करो, और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ।

18. तेरी हजारों आँखें हैं और फिर भी एक आंख भी नहीं; तेरे हज़ारों रूप हैं फिर भी एक रूप भी नहीं।

19. उसकी चमक से सबकुछ प्रकाशमान है।

20. दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए।

टॅग्स :गुरु नानकसिखइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचार वीर साहिबजादों ने दी थी अविस्मरणीय शहादत 

पूजा पाठGuru Nanak Jayanti 2025: मानवता के संदेशवाहक गुरुनानक देव जी

पूजा पाठGuru Nanak Jayanti 2025 Wishes: गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं, अपने करीबियों और रिश्तेदारों को भेजें संदेश

पूजा पाठHemkund Sahib 2025: मई में इस दिन खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और यात्रा की पूरी डिटेल्स

भारतबैसाखी और खालसा साजना दिवस समारोहः 253 श्रद्धालुओं का समूह पाकिस्तान रवाना, गुरुद्वारा पंजा साहिब और करतारपुर साहिब जाएगा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स