PWL: फोगाट बहनों के बीच मुकाबले को देख गूंज उठा पूरा स्टेडियम, देखें तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 20, 2018 03:36 PM2018-01-20T15:36:32+5:302018-01-20T16:08:29+5:30

Next

जैसे ही गीता फोगाट ने एंट्री ली उनके नाम से गूंज उठा पूरा स्टेडियम।

यूपी दंगल की ओर से दूसरी बाउट के 62 किलोग्राम भारवर्ग में खेलीं।

महिला पहलवान गीता फोगाट ने वीर मराठा की रितु मलिक को हराया।

गीता के रेसलिंग मैट पर आते ही दर्शक गीता-गीता के नारे लगाने लगे।

गीता ने रितु मलिक 5-0 से हराकर जीत का खिताब अपने नाम किया।

गीता ने अपनी टीम को मुकाबले में 2-0 की बढ़त दिलाई।

गीता पहली भारतीय पहलवान हैं, जिन्होंने कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।

गीता का जन्म 15 दिसम्बर 1988 को हुआ था।

गीता हरियाणा के बालाली गांव से हैं। उनके पिता का नाम महावीर सिंह फोगाट है

तस्वीरों में आप देख सकतें हैं किस तरह सभी गीता नाम के नारे लगा रहे हैं।

यूपी दंगल की ओर से विनेश फोगाट और वीर मराठाज की ओर से रितु फोगाट के बीच मुकाबला हुआ।

बहनों की इस भिड़ंत में विनेश ने रितु के खिलाफ शुरूआती बढ़त बनाने के बाद रक्षात्मक खेल दिखाया।

विनेश फोगाट ने अपने विजय क्रम को जारी रखते हुए महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी बहन रितु फोगाट को 4-0 से हरा दिया।

विनेश फोगाट की यह तस्वीर जीत के बाद की है।