Flashback 2020: देश-दुनिया की पांच बड़ी खबर, कोविड कहर बनकर टूटा, जानिए सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 24, 2020 05:45 PM2020-12-24T17:45:12+5:302020-12-24T17:45:12+5:30

Next

साल 2020, जब दुनियाभर में कोरोना कहर बनकर टूटा। कोई नाजुक दौर से लड़कर बाहर निकला, तो कहीं अपनों का साथ भी छूटा। दुनिया भर में कोविड से कितने लोग मारे जा चुके हैं, करोड़ों लोग संक्रमित हुए।

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के ब्रेन हैमरेज की अफवाह सोशल मीडिया पर फैल। किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग अब उत्तर कोरिया की शासक बनेंगी, लेकिन अफवाह ही रही।

पोलैंड ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि उसने पड़ोसी चेक गणराज्य की भूमि का दुरुपयोग किया था। पोलैंड ने चेक गणराज्य में एक चैपल पर कब्जा कर लिया। सुर्खियां मई से जून तक चलीं, पोलैंड के चेक रिपब्लिक में घुसपैठ और कब्जा करने को दोनों देशों ने गलती से की गई कार्रवाई करार दिया था।

यूएफओ के तीन वीडियो अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन द्वारा जारी किए गए थे। इसलिए एक बार फिर एलियंस के बारे में चर्चा शुरू हो गई थी। 1947 के रोसेवेल UFO हादसे में कथित यूएफओ दुर्घटना की याद दिलाता है। इसे 2 जुलाई के दिन मनाया जाता है।

कोरोना संकट कम हुआ या नहीं, पाकिस्तान से भारत की ओर आने वाले टिड्डियों ने सब कुछ नष्ट कर दिया। जुलाई 2020 में राजस्थान और मध्य प्रदेश के रास्ते पाकिस्तान से टिड्डियों ने विदर्भ के नागपुर, अमरावती और वर्धा जिलों पर धावा बोला। कम से कम 10 लाख से ज्यादा टिड्डियां होती हैं। एक के पीछे एक करके कई टिड्डी दल समयांतर में हमला करते हैं।