Weather Update: दिल्ली में गर्मी का कहर, पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार, अधिकतर स्थानों पर लू

By संदीप दाहिमा | Published: May 13, 2022 09:25 PM2022-05-13T21:25:50+5:302022-05-13T21:31:20+5:30

Next

राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार को लू चलती रही और नजफगढ़ में तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जाफरपुर और मुंगेशपुर के मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान क्रमश: 45.6 डिग्री सेल्सियस और 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। पीतमपुरा में भी लू चलती रही और अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अधिकतर स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में शनिवार को तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, वहीं कुछ स्थानों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले सप्ताह आसमान में बादल छाए का अनुमान है।