लाइव न्यूज़ :

Weather Update: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से कम मिलेगी राहत? न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

By संदीप दाहिमा | Updated: January 17, 2024 13:55 IST

Open in App
1 / 5
दिल्ली के लोगों के लिए बुधवार की सुबह भी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के साथ हुई,इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है।
2 / 5
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार सातवें दिन 'शीत दिवस' की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में सुबह साढ़े पांच बजे मध्यम कोहरा छाया रहा जबकि इसके कुछ हिस्सों में घना कोहरा दिखा। राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला और पालम में दृश्यता सुबह साढ़े पांच बजे 200 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 20 ट्रेन अधिकतम छह घंटे की देरी से चल रही हैं।
3 / 5
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा,''उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में अक्सर नीचे छाए बादलों और कोहरे के बीच अंतर करना एक चुनौती होती है।
4 / 5
'' दिल्ली में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 91 फीसदी दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 373 था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
5 / 5
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी