लाइव न्यूज़ :

Weather Forecast Today: दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस

By संदीप दाहिमा | Updated: January 9, 2024 11:16 IST

Open in App
1 / 5
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।
2 / 5
मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली या शहर से गुजरने वाली 16 ट्रेनें मंगलवार को देरी से चल रही हैं। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया जिसमें न्यूनतम तापमान घटकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
3 / 5
यह इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है और हिल स्टेशन नैनीताल के सामान है। नैनीताल में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में बीते वर्ष 15 दिसंबर को सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था जो 4.9 डिग्री सेल्सियस था।
4 / 5
यह औसत तापमान से चार डिग्री कम था। आईएमडी के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा था,''मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में 'शीत' से लेकर ‘गंभीर शीत' की स्थिति बनी रहने की संभावना है और इसके बाद ठंड कम हो सकती है।''
5 / 5
दिल्ली में सुबह नौ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?