लाइव न्यूज़ :

UP CM Yogi Adityanath Celebrates Holi 2025: जहां धर्म है, वहां विजय होगी?, गोरखपुर में होली धमाल, सीएम योगी के अलग अंदाज, देखें फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 14, 2025 14:56 IST

Open in App
1 / 10
UP CM Yogi Adityanath Celebrates Holi 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है जितनी सनातन धर्म में है और त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।
2 / 10
UP CM Yogi Adityanath Celebrates Holi 2025: गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है, जिनकी सनातन धर्म में है। सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है। त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।’’
3 / 10
UP CM Yogi Adityanath Celebrates Holi 2025: होली का एक ही संदेश है कि एकता से देश अखंड रहेगा। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना पूरी होगी।
4 / 10
UP CM Yogi Adityanath Celebrates Holi 2025: सनातन धर्म का विरोध करने वालों ने प्रयागराज महाकुंभ के माध्यम से सनातन धर्म के साथ-साथ भारत का सामर्थ्य देखा है। 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एक घाट पर जुटे और त्रिवेणी के महासंगम में महास्नान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसमें न तो जाति का भेदभाव है और न ही किसी क्षेत्र का।
5 / 10
UP CM Yogi Adityanath Celebrates Holi 2025:आदित्यनाथ ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वे कौन लोग हैं जो हमें विभाजित करना चाहते हैं? ये वे लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया था जो गो तस्करी में शामिल थे और गो हत्यारों को बढ़ावा देते थे और उन्हें सत्ता में भागीदार बनाते थे। ये वे लोग हैं, जो कहते थे कि भारत कभी भी 'विकसित भारत' नहीं हो सकता।’’
6 / 10
UP CM Yogi Adityanath Celebrates Holi 2025: देश और सनातन धर्म के प्रति उनकी मंशा जगजाहिर है। इसलिए, मैं आपसे कहने आया हूं कि हमें त्योहारों की परंपरा को आगे बढ़ाना होगा।
7 / 10
UP CM Yogi Adityanath Celebrates Holi 2025: भगवान राम ने हमें मर्यादा का मार्ग सिखाया है। जब हम मर्यादा के साथ आगे बढ़ेंगे, तो हम पवित्रता के साथ आगे बढ़ेंगे। हम स्वयं लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन नहीं करेंगे।
8 / 10
UP CM Yogi Adityanath Celebrates Holi 2025: महाकुंभ का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने दावा किया कि वहां छेड़छाड़ या लूट का एक भी मामला नहीं हुआ।
9 / 10
UP CM Yogi Adityanath Celebrates Holi 2025: एक भी ऐसी घटना नहीं हुई जिससे किसी सनातनी को सिर झुकाना पड़े। यह अद्भुत अनुशासन और मर्यादा हमें प्रयागराज ने दी है।
10 / 10
UP CM Yogi Adityanath Celebrates Holi 2025: सनातन धर्म का उद्घोष है कि ‘जहां धर्म है, वहां विजय होगी, वहां सत्य होगा। जितनी कठिन साधना होगी, उतना ही अधिक ज्ञान होगा।’’ शोभायात्रा से पहले मुख्यमंत्री होली मनाने के लिए साधु-संतों के साथ जमीन पर बैठे नजर आए। उन्होंने शोभायात्रा में लोगों पर फूल भी बरसाए। 
टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशहोलीगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो