टाइगर डे पर मुंबई के चिड़ियाघर में 'शक्ति' टाइगर की सुनाई दी दहाड़, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: July 30, 2020 01:52 PM2020-07-30T13:52:36+5:302020-07-30T13:52:36+5:30

Next

टाइगर डे के मौके पर 'शक्ति' बाघ को पार्क में देखा गया।

पर्यटकों को फिलहाल कोरोना की वजह से चिड़ियाघर में जाने से भी रोका गया है।

शिकार को पेड़ पर लटका हुआ देखकर, शक्ति ने अपने नाखूनों से पेड़ पर पकड़ बना कर छलांग लगा दी।

इस साल फरवरी में, बाघों की एक जोड़ी, शक्ति और करिश्मा को औरंगाबाद के चिड़ियाघर से रानीबाग लाया गया था।

इन आक्रामक जानवरों के प्राकृतिक आवास के लिए रानी बाग में विशेष व्यवस्था की गई है।

चूंकि बाघ बांस के पेड़ों से प्यार करते हैं, इसलिए यहां बनाए गए जंगल में बांस की घास लगाई गई है। यहां जंगल जैसा वातावरण और साथ ही एक कृत्रिम झील बनाई गई है।

मुंबईकरों ने बुधवार को शाम 4.30 बजे शक्ति से सोशल नेटवर्क साइटों के माध्यम से मुलाकात की।