'भारत जोड़ो यात्रा' में सोनिया गांधी हुईं शामिल, मां के जूतों के फीते को बांधते नजर आए राहुल गांधी, वायरल हुई तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 6, 2022 03:33 PM2022-10-06T15:33:36+5:302022-10-06T15:35:14+5:30

Next

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक के मांड्या में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल हुईं। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। (फोटो: Twitter)

इस दौरान वह राहुल गांधी तथा अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ पदयात्रा की। (फोटो: Twitter)

सोनिया ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की। (फोटो: Twitter)

यात्रा के दौरान राहुल बीच सड़क पर अपनी मां के जूतों के फीते को बांधते नजर आ रहे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। (फोटो: Twitter)

सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है। (फोटो: Twitter)

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।” (फोटो: Twitter)