लोकसभा चुनाव का छठा चरण: राजधानी दिल्ली में रमजान का वोटिंग पर नहीं दिखा कोई असर, तस्वीरों में देखें

By स्वाति सिंह | Published: May 12, 2019 11:58 AM2019-05-12T11:58:00+5:302019-05-12T12:01:46+5:30

Next

देश में हो रहे आम चुनाव के छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों सीटों पर रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें देखी गईं।

सुबह-सुबह मतदान करने वालों में दीक्षित, माकन, हर्षवर्धन, गंभीर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल शामिल रहे।

चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल ने मटिया महल और बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया।

तिलक नगर से ‘आप’ के विधायक जरनैल सिंह ने भी ट्वीट करके एक मतदान केंद्र में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया।

राजधानी में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनसे से 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं एवं 669 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

523 मतदान स्थलों की पहचान संवेदनशील के तौर पर की गई है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस, होम गार्ड और अर्द्धसैनिक बलों के 60,000 क18-19 साल के 2,54,723 मतदाता हैं।

सात लोकसभा क्षेत्रों में 13,819 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। 70 में से हरेक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।

इसमें से 17र्मियों को तैनात किया किया गया है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

दिल्ली में 40,532 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्हें घर से मतदान केंद्र लाने और फिर घर तक छोड़ने की सुविधा मिलेगी।

ये मतदाता 164 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 18 महिलाएं शामिल हैं।