संजय गांधी की पुण्यतिथी पर पत्नी मेनका और बेटे वरुण ने यूं किया याद, विमान दुर्घटना में हुई थी नेता की मौत, देखें तस्वीरें

By पल्लवी कुमारी | Published: June 23, 2020 03:40 PM2020-06-23T15:40:56+5:302020-06-23T15:40:56+5:30

Next

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे और कांग्रेस नेता संजय गांधी की आज 40वीं पुण्यतिथी है। इस दिन पर संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। (तस्वीर स्त्रोत- वरुण गांधी ट्विटर)

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी का 23 जून 1980 को विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। संजय गांधी का विमान हादसा आज ही दे दिन सुबह 8 बजे के तकरीबन दिल्ली में हुआ। (तस्वीर स्त्रोत- वरुण गांधी ट्विटर)

संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को हुआ था। संजय गांधी ने शुरुआती पढ़ाई देहरादून के स्‍कूल से की थी। उसके बाद उन्होंने ऑटोमोटिव इंजिनियरिंग की पढ़ाई की और इंग्लैंड स्थित रॉल्स रॉयस में 3 साल के लिए इंटर्नशिप भी किया था। (तस्वीर स्त्रोत- वरुण गांधी ट्विटर)

संजय गांधी को इंदिरा गांधी द्वारा लिए गए कई फैसलों के पीछे माना जाता था। संजय गांधी की मेनका गांधी से शादी 29 सितंबर 1974 को हुई थी। शादी सादगी से की गई थी।

दिवंगत पति संजय गांधी का याद करते हुए आज मेनका गांधी ने ट्वीट किया। मेनका गांधी ने लिखा, 40 साल। फिर भी आपको प्यार करती हूं और याद करती हूं। (तस्वीर स्त्रोत- मेनका संजय गांधी ट्विटर)

संजय गांधी को याद करते हुए एक रैली में मेनका गांधी ने कहा था, ''जब मैं विधवा हुई तो मेरा बेटा 100 दिन का था। उस समय मैंने अपने को बहुत अकेला महसूस करते हुए भगवान के ऊपर सब कुछ छोड़ दिया। आज मैं जो इतनी भारी कार्यकर्ताओं की सेना देख रही हूं और जो उनमें उत्साह दिखाई पड़ रहा है उससे हम चुनाव जीतेंगे।''