लाइव न्यूज़ :

LoC: आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, दो चीनी पिस्तौल, 270 राउंड गोलियां बरामद, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 1, 2020 18:02 IST

Open in App
1 / 10
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादी ठिकानों का भंडाफोड़ करके वहां से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।
2 / 10
सेना ने इन ठिकानों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। एक रक्षा प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल नियंत्रण रेखा के निकट हथियार और आयुध रखने के लिए करना था ताकि आतंकवादी यहां से हथियार लेकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे सकें।
3 / 10
यह पाकिस्तान की सेना की मदद से पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए हथियार भेजने की बेचैन कोशिश को दर्शाता है।
4 / 10
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर रविवार को संदिग्ध गतिविधियां देखीं। उन्होंने कहा कि यह गतिविधि एक गांव में थी जो नियंत्रण रेखा के करीब है। भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध घुस आए थे।
5 / 10
घने वनस्पति वाले क्षेत्र और मौसम स्थिति का फायदा उठाकर घुसपैठ की संभावित कोशिश किये जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया था। निगरानी ग्रिड को पूरे क्षेत्र और संभावित घुसपैठ वाले मार्ग के लिए बढ़ा दिया गया था। घुसपैठ की किसी भी तरह की कोशिश को रोकने के लिए घात लगाया गया था और रात भर निगरानी रखी गई।
6 / 10
कर्नल कालिया ने बताया कि अगली सुबह क्षेत्र में तलाशी शुरू की गयी और सात घंटे तक गहन तलाशी के बाद हथियारों का जखीरा और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। यह रामपुर सेक्टर के बेहद छुपे हुए ठिकाने से बरामद हुआ।
7 / 10
हथियारों में पांच एके राइफल, छह पिस्तौल, 21 ग्रेनेड, दो यूबीजीएल ग्रेनेड और दो केनवूड रेडियो सेट और एक एंटेना बरामद किया गया।
8 / 10
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भी एक आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया गया और वहां से भी भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त हुए।
9 / 10
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कानेतर टॉप पर संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया था।
10 / 10
अधिकारी ने बताया कि यहां से दो चीनी पिस्तौल के साथ पांच कारतूस और 50 राउंड गोलियां, पांच एके कारतूस और 270 राउंड गोलियां, दो वायरलेस सेट और चार चीनी ग्रेनेड समेत अन्य हथियार बरामद हुए। हालांकि, अभियान के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई और अंतिम खबर मिलने तक अभियान जारी था। 
टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीपाकिस्तानचीनभारतीय सेनालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी