लाइव न्यूज़ :

जगमग रामनगरी, रामभक्तों में उत्साह, पीएम बोले-खत्म हुआ सदियों का इंतजार, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 5, 2020 22:02 IST

Open in App
1 / 12
अयोध्या के हनुमान मंदिर के पास दीपोत्सव के मौके पर लोगों ने दीपक जलाए। गलियां रोशन से जगमग हैं।
2 / 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पौराणिक नगरी अयोध्या में भूमि पूजन कर चांदी की ईंट और चांदी के फावड़े से ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ निर्माण की आधारशिला रखी। इसके साथ ही केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का न सिर्फ एक प्रमुख चुनावी वादा पूरा हुआ बल्कि उस अभियान की समाप्ति भी हो गई जिसके सहारे इस भगवा पार्टी ने राजनीतिक सत्ता के शिखर तक का सफर तय किया।
3 / 12
दशकों तक हिन्दू-मुस्लिम समुदायों के बीच विवाद का केंद्र रहे श्री राम जन्मभूमि स्थल पर जब मोदी पूजा-अर्चना कर रहे थे, उस वक्त देशभर के लोग अपने घरों में टेलीविजन से चिपके रहे और इस पल के गवाह बने।
4 / 12
राजस्थान: राज्य भाजपा कार्यालय में राम मंदिर भूमि पूजा का उत्सव मनाया गया। भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, 'आंदोलन का आगाज़ 'राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' से हुआ था। आज ये नारा बदला है 'राम लला हम आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे।' ये सब संभव हो पाया एक योग्य नेतृत्व में।'
5 / 12
पंचकूला: माता मनसा देवी में राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर 5100 दीए जलाए। ज्ञानचंद गुप्ता हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने बताया, 'विश्व में जहां-जहां हिंदू रहते हैं वहां-वहां उत्सव मनाया जा रहा है। आज माता मनसा देवी के प्रांगण में गऊ भक्त दीए जलाकर अपनी खुशी का इज़हार कर रहे हैं।'
6 / 12
अयोध्या: राम की पैड़ी पर राम मंदिर भूमि पूजा का उत्सव मनाते लोग।
7 / 12
प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए कि इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ, लेकिन ‘‘राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति का आधार हैं।’’
8 / 12
अयोध्या में बुधवार को कड़ी सुरक्षा और कोविड—19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान भक्तों का जोश अपने चरम पर रहा और इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने की ख्वाहिश लिए लोग छतों पर जमा रहे और अन्य लोग टेलीविजन सेट पर नजरें गड़ाए रहे।
9 / 12
भास्कर सिंह नामक उत्साही व्यक्ति ने शंख बजाया और आसपास खड़े लोगों ने 'जय श्रीराम' का नारा लगाना शुरू कर दिया। भूमि पूजन के हर पल को आंखों में बसाना चाह रहे लोगों की भीड़ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग जैसी कोई चीज नजर नहीं आयी।
10 / 12
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आगमन की खबर सुनायी, अनेक लोग अपने—अपने घर की छतों पर भी खड़े नजर आये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब हनुमानगढ़ी पहुंचे तो उनके काफिले की गाड़ियों को देखकर उत्साहित लोगों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाये।
11 / 12
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर दीपोत्सव के मौके पर दीपक जलाए गए। हर की पौड़ी से दृश्य।
12 / 12
मध्यप्रदेश: उज्जैन के महाकाल मंदिर में दीपोत्सव के मौके पर दीपक जलाए गए। मंदिर से दृश्य।
टॅग्स :अयोध्याउत्तर प्रदेशराम जन्मभूमिराम मंदिरनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी