राहुल गांधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, कल श्रीनगर में होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: January 29, 2023 04:18 PM2023-01-29T16:18:58+5:302023-01-29T16:22:37+5:30

Next

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई हैं। (फोटो: Twitter/bharatjodo)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार दोपहर को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। (फोटो: Twitter/bharatjodo)

इस दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी नजर आए। (फोटो: Twitter/ANI)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह पंथा चौक से शुरू हुई जो श्रीनगर शहर के बुलेवार्ड रोड पर नेहरू पार्क के पास समाप्त होगी। (फोटो: Twitter/bharatjodo)

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और देश भर के 75 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची। (फोटो: Twitter/ANI)

30 जनवरी, सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में 21 विपक्षी दलों के प्रमुखों को श्रीनगर में शामिल होने का न्यौता दिया है। (फोटो: Twitter/bharatjodo)