लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद गैंगरेप मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 15:58 IST

Open in App
1 / 7
हैदराबाद के निकट एक महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्शाने सभी क्षेत्रों से लोग यहां जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए।
2 / 7
काला बैंड पहने लोग सड़कों पर उतरे। कुछ लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिनपर लिखा था ‘‘ हमें न्याय चाहिए’’ और ‘‘बलात्कारियों को सूली पर चढ़ाओ’’।
3 / 7
गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक की गुरुवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है।
4 / 7
प्रदर्शन का आयोजन करने वाली अमृता धवन ने कहा, ‘‘ मैं एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि समाज के एक ऐसे सदस्य के तौर पर इस प्रदर्शन का आह्वन कर रहीं हूं, जो समाज में हो रही घटनाओं को लेकर चिंतित है। महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं इस पर चर्चा करने के लिए हमें दूसरी निर्भया क्यों चाहिए?’’
5 / 7
उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रणाली को त्वरित न्याय सुनिश्चित करना होगा ताकि पीड़ितों के परिवारों को कुछ राहत मिले। उन्होंने कहा, ‘‘ निर्भया के बलात्कारी अब भी जेल में है और उन्हें अब तक फांसी नहीं हुई है। वे जेल में अपनी जिंदगी जी रहे हैं, उन्हें खाना मिल रहा है और आराम से सो रहे हैं लेकिन पीड़ितों के परिवारों का क्या, जिनकी जिंदगी हमेशा के लिए तबाह हो गई है।’’
6 / 7
7 / 7
प्रदर्शन के दौरान ‘‘ हमें न्याय चाहिए’’, ‘‘ हमें शर्म आती है कि हत्यारें अब तब जिंदा हैं’’ के नारे गूंजते रहे।
टॅग्स :हैदराबादगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

क्राइम अलर्टजब से घर में बिल्ली लायी हो सर्दी और खांसी हो रहे?, मां और दादी से झगड़ा, 23 वर्षीय डॉक्टर टी प्रिंसी उर्फ ​​श्रेष्ठा ने आत्महत्या की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?