राष्ट्रपति ने असम व बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री की खेप रवाना की, देखें फोटो

By अनुराग आनंद | Published: July 25, 2020 12:30 AM2020-07-25T00:30:44+5:302020-07-25T00:34:21+5:30

Next

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रेडक्रॉस की ओर से बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए भेजी गई राहत आपूर्ति सामग्री से लदे नौ ट्रकों को शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन से रवाना किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी उपस्थित थे। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं।

असम, बिहार और उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए ये राहत सामग्री दिल्ली से संबंधित राज्यों को रेलगाड़ियों के जरिए पहुंचाई जाएगी।

इस राहत सामग्री में तिरपाल, टेंट, साड़ी, धोती, सूती कंबल, रसोई सेट, मच्छरदानी, चादरें, बाल्टियां और दो जलशोधन मशीनें शामिल हैं। इसके अलावा कोविड से बचाव के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सर्जिकल मास्क, पीपीई किट, दस्ताने और फेस शील्ड भी इस खेप का हिस्सा हैं।