योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी और शाह ने ट्वीट कर लिखी ये बात, देखें यूपी सीएम की अनदेखी तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: June 5, 2020 12:19 PM2020-06-05T12:19:54+5:302020-06-05T12:19:54+5:30

Next

आज यानी की 5 जून को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का 49वां जन्मदिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर कई नेताओं ने बधाई दी है।

अमित शाह ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर ट्विटर पर बधाई देखे हुए मैसेज लिखा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा कि यूपी के गतिशील और मेहनती मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सभे क्षेत्रों में प्रगती की ओर आगे बढ़ रहा है।

जगत प्रकाश नड्डा ने भी ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए मैसेज लिखा, उन्होंने उनके कुशल नेतृत्व और विकास के पथ पर अग्रसर बढ़ने को लेकर संदेश लिखा।

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दी।

5 जून 1972 को इनका जन्म उत्तराखंड में हुआ था।

यूं तो योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। लेकिन उनके जन्मदिन पर ट्विटर पर कई तरह के ट्रेंड चल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के चाहने वाले उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।