नोटबंदी की 7 तस्वीरें: जब नोट बदलने के लिए लाइन में खड़े-खड़े रो रहे थे लोग

By जनार्दन पाण्डेय | Published: November 8, 2018 04:22 PM2018-11-08T16:22:57+5:302018-11-08T16:22:57+5:30

Next

8 नवंबर 2016 को रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, 'प्रधानमंत्री 2 साल पहले 8 नवंबर को खड़े हुए और राष्ट्र को संबोधित करते हुए 16.99 लाख करोड़ रुपये की नोट को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया।'

पीएम मोदी ने इसे काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक बताया था।

लेकिन आज दो साल बाद आठ नवंबर की सुबह से ही ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में #DemonetisationDisaster (नोटबंदी आपदा), #DarkDay (काला दिवस), #DestructionByDemonetisation (नोटबंदी से विनाश), शामिल हो गया।

एक यूजर करण बंसल लिखते हैं, नोटबंदी का भी नाम बदल कर छोटी होली कर देना चाहिए,रंग बिरंगे नोटों का इलावा ओर मिला भी क्या था!!

हालांकि बीजेपी ने आज भी इसे काले धन और भ्रष्टाचार के विरोध में उठाया गया कदम बताया।

यहां कुछ तस्वीरें थीं, जो नोटबंदी के दौरान की हैं।