Pics: 29 जुलाई को 5 लड़ाकू विमानों की डिलीवरी, यहां जानें भारतीय राफेल जेट की खूबियां

By स्वाति सिंह | Published: July 20, 2020 09:34 PM2020-07-20T21:34:45+5:302020-07-20T21:38:07+5:30

Next

भारत में जल्द ही राफेल कि पहली खेप आने वाली है। इस बात कि जानकारी भारतीय वायुसेना के आधिकारियों ने दी। इन विमानों से भारतीय वायु सेना की लड़ाकू क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया की पांच राफेल फाइटर जेट कि पहली खेप जुलाई अंत तक भारत पहुंचने की संभावना है।

-राफेल एक ऐसा लड़ाकू विमान है, जिसे हर तरह के मिशन पर भेजा जा सकता है। भारतीय वायुसेना की इस पर काफी वक्त से नजर थी।

-यह एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसकी फ्यूल कपैसिटी 17 हजार किलोग्राम है।

-चूंकि राफेल जेट हर तरह के मौसम में एक साथ कई काम करने में सक्षम है, इसलिए इसे मल्टिरोल फाइटर एयरक्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है।

-इसमें स्काल्प मिसाइल है जो हवा से जमीन पर वार करने में सक्षम है। -राफेल की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर तक है, जबकि स्काल्प की रेंज 300 किलोमीटर है।

विमान में फ्यूल क्षमता- 17,000 किलोग्राम है। -यह ऐंटी शिप अटैक से लेकर परमाणु अटैक, क्लोज एयर सपॉर्ट और लेजर डायरेक्ट लॉन्ग रेंज मिसाइल अटैक में भी अव्वल है।

-यह 24,500 किलो तक का वजन ले जाने में सक्षम है और 60 घंटे की अतिरिक्त उड़ान भी भर सकता है।

- इसकी स्पीड 2,223 किलोमीटर प्रति घंटा है।