तस्वीरें: मिलाद-उन-नबी पर कश्मीर के हजरतबल में मोहम्मद साहब के दाढ़ी के बाल का अंश देख लोगों का हुआ ऐसा हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 23, 2018 04:44 PM2018-11-23T16:44:43+5:302018-11-23T16:44:43+5:30

Next

पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के तीसरा महीने रबी अल-अव्वल की 12वीं तारीख को हुआ था।

इस्लामी जगत में पैगंबर मोहम्मद के जयंती को ईद मिलाद-उन-नबी के रूप में जाना जाता है। इस साल मिलादुन्नबी 21 नवंबर को थी।

मान्यता है कि कश्मीर स्थित हजरतबल दरगाह में पैगंबर मोहम्मद की दाढ़ी का बाल रखा हुआ है। मिलादुन्नबी के मौके पर हजरत में रखे पैगंबर को बाल को लोगों के दर्शन के लिए पेश किए गए।

हजरत बल के मौलाना मंज़ूर बंदे ने जब इसे लोगों के सामने पेश किया तो श्रद्धालु भावविभोर हो गये।

हजारों की संख्या में कश्मीरी मुसलमानों ने हजरतबल दरगाह पर पैंगबर की जयंती पर विशेष नमाज पढ़ी।

अंग्रेजी कैलैंडर के अनुसार हजरत मोहम्मद का जन्म 571 ईसवी में हुआ था। उनकी मृत्यु 632 ईसवी में हुई थी।

इस्लामिक मान्यता के अनुसार पैगंबर मोहम्मद इस्लाम के आखिरी पैगंबर थे।

इस्लामिक परंपरा में हजरत मोहम्मद की जयंती पर तड़क-भड़क वाले आयोजन नहीं किये जाते।