Noida Twin Tower Demolition: 100 मीटर ऊंचे ट्विन टावर ध्वस्त, ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर...

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: August 28, 2022 03:28 PM2022-08-28T15:28:10+5:302022-08-28T15:30:00+5:30

Next

नोएडा के सेक्टर-93-ए में सुपरटेक के करीब 100 मीटर ऊंचे अवैध ट्विन टावर को रविवार दोपहर नियंत्रित विस्फोटकों की मदद से ढहा दिया गया। (फोटो: Twitter)

इसे गिराने में करीब 3700 किलो विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया। (फोटो: Twitter)

इन विस्फोटकों को इमारतों में करीब 7,000 छेदों रखा गया था। इन सबमें एक साथ विस्फोट के लिए 20,000 सर्किट बनाए गए थे। (फोटो: Twitter)

इमारत को ढहाए जाने से पहले चेतावनी के लिए सायरन बजाया गया। इसके बाद ट्रिगर की मदद से इसे गिराया गया। (फोटो: Twitter)

इससे पहले रविवार सुबह तक ट्विन टावर के पास स्थित दो सोसाइटी में रह रहे कम से कम 5,000 लोगों को निकालने का काम पूरा कर लिया गया था। साथ ही रसोई गैस और बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। (फोटो: Twitter)

ध्वस्तीकरण के मद्देनजर ट्विन टावर के आसपास के लगभग 500 वर्ग मीटर के क्षेत्र को वर्जित क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया है, जहां किसी भी इंसान, वाहन या जानवर को जाने की अनुमति नहीं थी। (फोटो: Twitter)

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से इसे ढहाए जाने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। (फोटो: Twitter)