Nirbhaya case: निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को कल सुबह 5:30 बजे फांसी दी जानी है, ये जल्लाद देगा दोषियों को फांसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 19, 2020 04:09 PM2020-03-19T16:09:22+5:302020-03-19T16:09:22+5:30

Next

निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को कल सुबह 5:30 बजे फांसी दी जानी है, पवन जल्लाद देंगे दोषियों को फांसी।

सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मुकेश की एक और याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। उसने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उसके इस दावे को खारिज कर दिया गया था कि क्राइम के समय वह दिल्ली में नहीं था।

उच्चतम न्यायालय ने दोषी मुकेश सिंह की उस याचिका पर सुनवाई से इनकार किया जिसमें उसने 16 दिसंबर 2012 को हुई घटना के दिन दिल्ली में नहीं होने का दावा किया था।

उच्च न्यायालय द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद निर्भया मामले के दोषी मुकेश सिंह ने उच्चतम न्यायालय का रुख करते हुए दावा किया कि दिसंबर 2012 में हुए अपराध के समय वह दिल्ली में नहीं था।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि दोषी मुकेश के लिए कानूनी राहत के सभी विकल्प खत्म हो गए हैं, इस स्धिति में नये सबूतों पर गौर नहीं किया जा सकता।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि उसे मुकेश सिंह की याचिका में कोई गुणवत्ता दिखाई नहीं देती है इसलिए उसकी याचिका पर सुनवाई नहीं की जा सकती। निर्भया के दोषी अक्षय ने राष्ट्रपति से खारिज दया याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उसने गलत ढंग से याचिका खारिज करने की दलील दी है। 2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामला: दोषी अक्षय ने राष्ट्रपति के दया याचिका को अस्वीकार करने को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया। चारों दोषियों को कल सुबह 5:30 बजे फांसी दी जानी है।