लाइव न्यूज़ :

Navy Day celebrations 2022: नौसेना दिवस के अवसर युद्ध कौशल का प्रदर्शन, हॉक विमान के साथ मिग-29 विमानों ने दिखाए कौशल, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 4, 2022 21:06 IST

Open in App
1 / 9
भारतीय नौसेना ने रविवार को यहां नौसेना दिवस के अवसर पर अभियानगत प्रदर्शन कर शानदार युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति और सैन्य बल की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू यहां रामकृष्ण बीच पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं।
2 / 9
यह पहली बार था जब नौसेना दिवस नयी दिल्ली के बाहर मनाया गया। पनडुब्बी आईएनएस सिन्धुकीर्ति और पोत आईएनएस तरंगिनी पर सवार नाविकों ने राष्ट्रपति का शानदार स्वागत किया।
3 / 9
नौसेना के कमांडो ने सी किंग हेलीकॉप्टर से प्रदर्शन किया, जिसके बाद मार्कोस (मरीन कमांडो) ने युद्ध कौशल दिखाते हुए एक बचाव अभियान के साथ ‘ऑयल रिग’ (समुद्र से तेल निकालने के लिए बना ढांचा) को ध्वस्त कर दिया। हॉक विमान के साथ मिग-29 के विमानों ने भी प्रदर्शन दिखाए।
4 / 9
नौसेना के युद्धपोत मिसाइल कार्वेट आईएनएस खंजर, आईएनएस कदमत्त और आईएनएस किर्च, डिस्ट्रॉयर आईएनएस दिल्ली, फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री और डिस्ट्रॉयर आईएनएस कोच्चि का प्रदर्शन किया गया। एक खोज और बचाव अभियान का प्रदर्शन भी किया गया जिसमें कमांडो नौसेना के चेतक और उन्नत हल्के हेलीकाप्टर एएलएच मच-3 से नीचे उतरे और मिशन को अंजाम दिया।
5 / 9
कार्यक्रम के तहत नौसेना के विमानों द्वारा फ्लाई-पास्ट के साथ, युद्धपोतों से रॉकेट दागे गए। स्काइडाइवर अनूप सिंह ने एक विमान से कूदने के प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को ‘भारतीय नौसेना का इतिहास’ पुस्तक भेंट की।
6 / 9
प्रसिद्ध संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय द्वारा रचित और प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी द्वारा लिखित, भारतीय नौसेना पर तैयार गीत को इस अवसर पर जारी किया गया।
7 / 9
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और अन्य ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
8 / 9
राष्ट्रपति ने डिजिटल तरीके से कुरनूल जिले में ‘नेशनल ओपन एयर रेंज’ और कृष्णा जिले के निम्मकुरु में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की एडवांस नाइट विजन प्रोडक्ट्स फैक्टरी का उद्घाटन किया।
9 / 9
राष्ट्रपति ने 925 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया, जिसमें एनएच-340 के रायचोटी-अंगल्लू खंड, एनएच-205 पर चार-लेन के रोड-ओवर-ब्रिज का काम शामिल है। मुर्मू ने राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में चार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का भी उद्घाटन किया। 
टॅग्स :नेवीद्रौपदी मुर्मूआंध्र प्रदेशदिल्लीराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीतेलंगानाअमित शाहभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें