लाइव न्यूज़ :

मैसूर का ललिता महल पैलेस 100 साल का, राजा कृष्णराजा वाडियार चतुर्थ ने रखी थी आधारशिला, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 18, 2021 20:51 IST

Open in App
1 / 7
मैसूर के राजा द्वारा वायसराय और अन्य राजकीय अतिथियों के स्वागत के लिए बनवाया गया ललिता महल पैलेस 100 साल का हो गया है। इसमें 1921 में इंग्लैंड से आयातित हाथ से चलाई जाने वाली लिफ्ट लगी हुयी है। ठीक 100 साल पहले 18 नवंबर, 1921 को मैसूर साम्राज्य के तत्कालीन राजा कृष्णराजा वाडियार चतुर्थ ने इस महल की आधारशिला रखी थी।
2 / 7
कहा जाता है कि इसे लंदन में स्थित सेंट पॉल कैथेड्रल के डिजाइन के आधार पर बनाया गया है। इसमें कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। कभी राजाओं का महल रहा ललिता पैलेस अब एक विरासत होटल है। हालांकि, महल निर्माण के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी दिवस के दिन बृहस्पतिवार को प्रबंधन और अन्य सभी कर्मचारी रोजाना की तरह अपने-अपने काम में लग गए, लेकिन सभी को पता था कि दिन कितना खास है।
3 / 7
ललिता महल पैलेस होटल के प्रबंधक ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘आधारशिला पोर्टिकों के निचले हिस्से में लगायी गयी है। मैसूर के तत्कालीन राजा, महान नलवाड़ा कृष्णराजा वाडियार, ने आधारशिला रखी और इस महल का निर्माण वायसराय तथा मैसूर राज परिवार के अन्य अतिथियों के ठहरने के लिए किया गया था।’
4 / 7
महल की आधारशिला पर उत्कीर्ण सूचना के अनुसार, इसके वास्तुकार (आर्किटेक्ट) ई. डब्ल्यू. फ्रीचले हैं। इस महल की शताब्दी सालगिरह, 19 से 25 नवंबर तक चलने वाले विश्व विरासत सप्ताह के पहले आयी है। यह दो मंजिला ऐतिहासिक इमारत आसपास बेहद सुन्दर प्राकृतिक छटा से घिरी हुई है।
5 / 7
इसका परिसर 40 एकड़ में फैला है। प्रबंधक ने बुधवार को कहा, ‘‘हम खुश हैं कि इस ऐतिहासिक विरासत भवन के 100 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन अभी तक 18 नवंबर को शताब्दी दिवस के लिए किसी आयोजन की योजना नहीं है।’’
6 / 7
करीब 10 साल में निर्मित इस महल को स्वतंत्रता के बाद भारत पर्यटन विकास निगम(आईटीडीसी) ने लीज पर ले लिया और इसे होटल में बदल दिया। होटल के पोर्टिको में लगे शिलापट के अनुसार, इसका उद्घाटन 13 सितंबर, 1974 को हुआ।
7 / 7
2018 से इस होटल का संचालन कर्नाटक राज्य सरकार के प्रतिष्ठान जंगल लॉज एंड रिसॉर्ट द्वारा किया जा रहा है। मुख्य विरासत होटल में 22 कमरे हैं, जिनमें वायसराय सुईट, वायसराइन सुईट, डुप्लेक्स सुईट, हेरीटेज सुईट और टुरेट रूम शामिल हैं। 
टॅग्स :कर्नाटकइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?