मुंबई: पहली AC लोकल बोरीवली से रवाना, रेलमंत्री ने कहा- मुंबईकर होने के नाते मुझे बहुत खुशी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 25, 2017 12:24 PM2017-12-25T12:24:17+5:302017-12-25T12:28:51+5:30

Next

देश की पहली वातानुकूलित मुंबई लोकल ट्रेन सोमवार को बोरीवली से रवाना की गई। महाराष्ट्र मंत्री विनोद तावड़े ने इसे हरी झंडी दिखाई।

रेलमंत्री पियूष गोयल ने कहा भारत की पहली एसी लोकल चलने पर मुझे बहुत खुशी है, मुंबईकर होने के नाते मेरे लिए यह खुशी की बात है।

इसके टाइम टेबल पर एक नजर डालिए।

यह ट्रेन 25 से 29 दिसम्बर, 2017 तक चर्चगेट-बोरीवली के बीच चलेगी।

1 जनवरी, 2018 से चर्चगेट - विरार के मध्य चलेगी।

देखभाल और मरम्मत कार्य के कारण शनिवार एवं रविवार को यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी।