लाइव न्यूज़ :

Hurun India Rich List 2023: गौतम अडाणी को पीछे छोड़, सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी

By संदीप दाहिमा | Updated: October 10, 2023 17:24 IST

Open in App
1 / 5
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। ‘360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया’ की भारतीय अमीरों की 2023 की सूची के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के 66 वर्षीय प्रमुख की संपत्तियां मामूली दो प्रतिशत बढ़कर 8.08 लाख करोड़ रुपये हो गई हैं, जबकि अडाणी की संपत्ति 57 प्रतिशत घटकर 4.74 लाख करोड़ रुपये रह गई है। (Credit: File Photo)
2 / 5
हुरुन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने अडाणी की संपत्ति में गिरावट के लिए जनवरी में प्रकाशित हिंडनबर्ग रिपोर्ट को जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिकी वित्तीय शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग ने जनवरी में अडाणी समूह पर बही-खातों में गड़बड़ी तथा शेयरों के भाव में हेराफेरी के साथ विदेशी इकाइयों के अनुचित इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी। हालांकि, अडाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है। (Credit: File Photo)
3 / 5
इस सूची में 138 शहरों के कुल 1,319 लोग शामिल हैं। टीका (वैक्सीन) बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला अब भी तीसरे सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। उनकी संपत्तियां 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2.78 लाख करोड़ रुपये हो गई हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नाडर की संपत्ति में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और वह 2.28 लाख करोड़ रुपये की संपत्तियों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार हैं। शीर्ष 10 में शामिल अधिकतर लोगों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। (Credit: File Photo)
4 / 5
गोपीचंद हिंदुजा अब पांचवें स्थान हैं, जबकि छठे स्थान पर दिलीप सांघवी, सातवें स्थान पर लक्ष्मी निवास मित्तल, नौवें स्थान पर कुमार मंगलम बिड़ला और दसवें स्थान पर नीरज बजाज हैं। हालांकि, डी-मार्ट के राधाकिशन दमानी की कुल संपत्तियां 18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.43 लाख करोड़ रुपये पर आ गईं। इससे वह तीन पायदान फिसलकर अमीरों की सूची में आठवें स्थान पर आ गए हैं। ज़ोहो की राधा वेम्बु ने फाल्गुनी नायर को पीछे छोड़ा है और वह सबसे अमीर भारतीय महिला बन गई हैं, जबकि जेप्टो की कैवल्य वोहरा इस सूची में सबसे कम उम्र की महिला हैं। वहीं 94 साल की उम्र में प्रिसिजन वायर्स इंडिया कंपनी के महेंद्र रतिलाल मेहता ने पहली बार इस सूची में जगह बनाई। हुरुन ने कहा कि भारत में पिछले साल हर तीन सप्ताह में दो नए अरबपति जुड़े और अब अरबपतियों की संख्या 259 हो गई है। (Credit: File Photo)
5 / 5
यह 12 साल में 4.4 गुना वृद्धि है। असमानताओं के बारे में चिंताओं के बीच पिछले साल 24 की तुलना में इस साल 51 लोगों की संपत्ति दोगुनी हुई है। भारत के अमीरों की सूची में 328 लोगों के साथ मुंबई शीर्ष पर रहा। इसके बाद नई दिल्ली से 199 और बेंगलुरु से 100 लोग इसमें शामिल हैं। वहीं तिरुपुर उन शीर्ष 20 शहरों में से एक रहा जहां से सबसे अधिक अमीरों ने इस सूची में जगह बनाई। उद्योग जगत के दिग्गज केदारा कैपिटल के मनीष केजरीवाल 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शामिल होने वाले निजी इक्विटी क्षेत्र के पहले व्यक्ति बन गए हैं। (Credit: File Photo)
टॅग्स :मुकेश अंबानीगौतम अडानीजियोरिलायंसनीता अंबानीAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी