लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का ‘भूमि पूजन’ किया

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: June 7, 2023 13:29 IST

Open in App
1 / 6
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सरकार द्वारा तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) न्यास को आवंटित 10 एकड़ भूमि पर निर्मित हो रहे मंदिर का बुधवार को ‘भूमि पूजन’ किया। (फोटो: ट्विटर)
2 / 6
टीटीडी तिरुपति में तिरुमला पर स्थित प्राचीन भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर का संचालन करता है। टीटीडी न्यास के एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने नवी मुंबई में उलवे में भगवान बालाजी के मंदिर के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित की है। (फोटो: ट्विटर)
3 / 6
यह तिरुमला के मंदिर की प्रतिकृति होगी। बुधवार को ‘भूमि पूजन’ के दौरान उपस्थित लोगों में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेमंड कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया, टीटीडी न्यास बोर्ड के अध्यक्ष वाई. वी. सुब्बा रेड्डी और इसके कार्यकारी अधिकारी ए. वी. धर्मा रेड्डी शामिल थे। (फोटो: ट्विटर)
4 / 6
सुब्बा रेड्डी ने कहा कि मंदिर 70 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा और सिंघानिया पूरे खर्च को वहन करेंगे तथा निर्माण दो साल के भीतर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के अनुरोध के बाद आंध्र प्रदेश में उनके समकक्ष वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने टीटीडी से तिरुमला की तर्ज पर भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर बनाने के लिए कहा था। (फोटो: ट्विटर)
5 / 6
टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष ने मंदिर के उद्देश्य से जमीन आवंटित करने की पहल करने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे का धन्यवाद किया। शिंदे ने अपने संबोधन में कहा कि मंदिर उन हजारों श्रद्धालुओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का माध्यम बनेगा जो तिरुमला जाना चाहते हैं लेकिन किन्हीं कारणों से वहां नहीं जा पाते। उन्होंने मंदिर के लिए राज्य सरकार से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। (फोटो: ट्विटर)
6 / 6
शिंदे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री फडणवीस को केंद्र से मंदिर परियोजना के लिए कुछ आवश्यक मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी बाधाएं दूर हो गई हैं और आज खुशी का दिन है।’’ सिंघानिया ने अपने संबोधन में कहा कि जो लोग तिरुपति नहीं जा पा रहे हैं उन्हें अब इस मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि मंदिर नवी मुंबई की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। (फोटो: ट्विटर)
टॅग्स :एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रNavi Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?