लाइव न्यूज़ :

लालजी टंडन जी को अंतिम प्रणाम!, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और पीएम ने श्रद्धांजलि अर्पित की, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 21, 2020 19:52 IST

Open in App
1 / 9
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि देश ने एक ऐसे दिग्गज नेता को खो दिया है, जो लखनवी नफासत और प्रखर-बुद्धिमत्ता के मूर्तिमान उदाहरण थे। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टंडन के निधन पर मुझे गहरा दुख है। देश ने एक ऐसे दिग्गज नेता को खो दिया है, जो लखनवी नफासत और प्रखर-बुद्धिमत्ता के मूर्तिमान उदाहरण थे।’’
2 / 9
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के मंगलवार को निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें समाज सेवा के अथक प्रयासों के लिए सदा याद किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी टंडन के निधन पर शोक जताया।
3 / 9
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के दिवंगत राज्यपाल लालजी टंडन के स्थानीय आवास पर मंगलवार को पहुंच कर उनके अंतिम दर्शन किये और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । टंडन के सोंधी टोला, चौक स्थित आवास पहुंचकर सिंह ने उनके अंतिम दर्शन किये। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
4 / 9
लोकसभा सांसद राजनाथ सिंह ने टंडन के परिवार को ढांढस बंधाते हुए पुत्र गोपालजी टंडन से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। राजनाथ सिंह बाद में गुलाला घाट पहुंचे जहां वह टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के कई मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
5 / 9
मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश की एक क़द्दावर शख़्सियत, श्री लालजी टंडन के निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है। टंडनजी के साथ मुझे लम्बे समय तक काम करने का अवसर मिला। उनका लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा और उन्होंने अपने काम से एक अलग छाप छोड़ी है।
6 / 9
स्वभाव से बेहद मिलनसार टंडनजी कार्यकर्ताओं के बीच भी बेहद लोकप्रिय थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जो विकास कार्य कराये उसकी सराहना आज भी लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोग करते हैं। ईश्वर समस्त शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति! लखनऊ पहुँच कर श्री लालजी टंडन जी के अंतिम दर्शन किए एवं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
7 / 9
एक जनसेवक के रूप में श्री लालजी टंडन जी ने भारतीय राजनीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। उनका निधन देश और भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति
8 / 9
टंडन (85) का लखनऊ के एक अस्पताल में मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नायडू ने उन्हें ऐसा ‘‘जन नेता’’ बताया, जिन्होंने निचले तबके के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए।
9 / 9
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ श्री लालजी टंडन को समाज की सेवा के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में उनकी एक अहम भूमिका थी।’’ मोदी ने कहा कि टंडन ने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई और जन कल्याण को हमेशा महत्व दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि टंडन संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे।
टॅग्स :मध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रामनाथ कोविंदएम. वेकैंया नायडूनरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंहशिवराज सिंह चौहानयोगी आदित्यनाथभोपाललखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी