दिल्ली में‌ किसानों ने किया मुक्ति मार्च, तस्वीरों में देखें विशाल रैली

By जनार्दन पाण्डेय | Published: November 30, 2018 08:46 PM2018-11-30T20:46:51+5:302018-11-30T20:46:51+5:30

Next

राजधानी दिल्ली में गुरुवार (29 नवंबर) को जुटे हजारों किसान शुक्रवार (30 नवंबर) को संसद मार्च किया।

किसानों को रामलीला मैदान से जंतर-मंतर तक मार्च करने की इजाजत दी।

बाद में गुरु नानक रोड, रणजीत सिंह फ्लाईओवर और टोल्सटॉय मार्ग होते हुए ले जाया गया। बाद में वे संसद मार्ग पहुंचे।

अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव अतुल कुमार अंजान ने बताया कि शुक्रवार को संसद मार्ग पर आयोजित किसान सभा में आंदोलन का समर्थन कर रहे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शिरकत किया।

दिल्ली के रामलीला मैदान आयोजित किसानों के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक़ अब्दुल्ला, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शरद पवार, जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव पहुंचे।

दिल्ली में आयोजित किसान मुक्त मार्च में शामिल जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रदर्शनकारियों से 'जय हिन्द' का नारा लगवाया।

दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद मार्ग तक आयोजित किसान मुक्ति मार्च में किसानों की सृजनात्मकता भी देखने को मिल रही है। मार्च में शामिल एक किसान बजरंबगबली के बहरूप में विरोध प्रदर्शन में पहुंचा।

फार्रुख अब्दुल्ला ने कहा कि इस देश का मुसलमान राम के खिलाफ नहीं हैं। राम तो पूरी दुनिया के हैं। लेकिन जैसे ही चुनाव आता है ये (बीजेपी) बंटवारे के लिए राम का नाम उठाते हैं। अब्दुल्ला ने कहा कश्मीर हिंदुस्तान का है और हमेशा रहेगा। हम हिंदुस्तान का साथ छोड़ने वाले नहीं हैं।

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पर आयोजित किसान रैली में पहुंचे। सीताराम येचुरी में कहा, "बीजेपी, मोदी और आरएसएस के पास केवल एक ही हथियार है, राम मंदिर। चुनाव करीब आने लगते हैं तो ये राम राम चिल्लाने लगते हैं।"

किसानों के आंदोलन में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, अगर पीएम बदलना पड़े तो बदलो। उन्होंने कहा देश को दो भागों में बांटकर भाषणबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा इस वक्त देश में किसानों के और युवाओं की समस्या को हल करने की बात होनी चाहिए। इसके लिए कानून बदलना पड़े तो बदलिए, पीएम बदलना पड़े तो बदलिए।