दिल्लीः तस्वीरों में देखिए किसानों का हिंसक आंदोलन, पुलिस से हुई झड़प

By संदीप दाहिमा | Published: October 2, 2018 12:36 PM2018-10-02T12:36:53+5:302018-10-02T12:36:53+5:30

Next

हरिद्वार से दिल्ली के लिए भारतीय किसान क्रांति (भाकियू) यात्रा समेत किसान क्रांति पदयात्रा में उत्तर भारत के कई राज्यों के किसान शामिल हैं।

यह आंदोलन आठ अक्टूबर तक चलेगा।

किसान अपनी परेशानियों और अपनी मांगों को लेकर गांधी जयंती पर राजघाट कूच कर रहे हैं।

लेकिन दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्‍था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

इधर दिल्ली में में किसानों के पहुंचने की आहट पर सीमाओं पर भारी सुरक्षा व्यवस्‍था तैनात कर दी गई है। कई जगहों पर रास्ते रोक दिए गए हैं।

इससे पूर्वी दिल्ली और गाजियाबाद में भारी जाम लग गया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) पंकज सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत आदेश जारी किया जो आठ अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

आंदोलनकारी किसानों को पुलिस प्रशासन ने आंसू गैस के गोले छोड़ और पानी की बौछारकर पीछे धकेल दिया है।

हालांकि आंदोलनकारियों की पुलिस से छड़पें भी हुई हैं। साथ ही साथ प्रशासन से बातचीत का दौर शुरू हुआ है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं देने को लेकर सवाल उठाया है।