मंत्रिमंडल विस्तारः अनुराग ठाकुर और ज्योदिरादित्य सिंधिया नए कैबिनेट मंत्री, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 7, 2021 07:20 PM2021-07-07T19:20:25+5:302021-07-07T19:30:29+5:30

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद में बुधवार को शामिल होने वालों में 36 चेहरे नए होंगे जबकि सात वर्तमान मंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योदिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 

किरण रिजिजू, आर. के. सिंह, हरदीप सिंह पुरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उत्तर प्रदेश से लोकसभा सदस्य पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एस पी एस बघेल ने नए केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 

जदयू नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

हरदीपल पुरी ने शपथ ली।