लाइव न्यूज़ :

जियो ने अप्रैल में 16.8 लाख, एयरटेल ने 8.1 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, वोडाफोन के लिए बुरी खबर!

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: June 17, 2022 17:22 IST

Open in App
1 / 7
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने इस साल अप्रैल में 16.8 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े है जबकि एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में इस दौरान 8.1 लाख का इजाफा हुआ है।
2 / 7
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया कि वोडाफोन-आइडिया ने अप्रैल, 2022 के दौरान 15.7 लाख ग्राहक गंवाए हैं।
3 / 7
आंकड़ों के अनुसार, 16.8 लाख नए ग्राहकों के साथ जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 40.5 करोड़ पर पहुंच गई है।
4 / 7
वहीं, भारती एयरटेल ने भी अप्रैल में 8.1 लाख नए ग्राहक जोड़े। इसी के साथ कंपनी की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की कुल संख्या 36.11 करोड़ हो गई है।
5 / 7
इसके अलावा अप्रैल, 2022 के दौरान 15.68 लाख ग्राहकों ने वोडाफोन-आइडिया का साथ छोड़ दिया जिससे कंपनी के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 25.9 करोड़ रह गई।
6 / 7
ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, इसी के साथ भारत के कुल दूरसंचार ग्राहकों की संख्या अप्रैल, 2022 में मामूली रूप से बढ़कर 114.3 करोड़ हो गई है।
7 / 7
शहरी टेलीफोन ग्राहकों की संख्या इस वर्ष अप्रैल में घटकर 62.4 करोड़ रह गई, जबकि इस दौरान ग्रामीण ग्राहकों का आधार बढ़कर 51.8 करोड़ हो गया।
टॅग्स :जियोएयरटेलवोडाफ़ोनट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी