अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने परिवार संग उठाया एलोरा की गुफाओं का लुत्फ, देखें तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 23, 2018 06:32 PM2018-06-23T18:32:35+5:302018-06-23T18:38:00+5:30

Next

दुनिया के सबसे अमीर आदमी अमेजन के फाउंडर व सीईओ जेफ बेजोस भारत के दौरे पर आए हुए हैं।

शनिवार को अमेजन इंडिया के पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

वे औरंगाबाद स्थित एलोरा की गुफाओं में पत्नी व बच्चों समेत घूमने गए।

जेफ इससे पहले भी भारत आ चुके हैं। जेफ का जन्म 12 जनवरी साल 1964 में अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको में हुआ था।

जेफ और उनकी पत्नी मैककेनजी के चार बच्चे हैं। जिसमें तीन बेटे और एक अडॉप्टेड बेटी है।

है। जेफ और मैककेनजी ने बेटी को चीन से अडॉप्ट किया था।

जेफ बेज़ोस को पावर पॉइट प्रजेंटेशन बिल्कुल ही नहीं पसंद है।

उन्होंने अपनी कंपनी में अमेजन में पावर पॉइट प्रजेंटेशन पर बैन लगा रखा है।

वो अपने कर्मचारियों को पेपर पर प्रोपजल देने को कहते हैं।

इसके के अलावा जेफ को पढ़ना बहुत पसंद है। और वो अपनी कंपनी के कर्मचारियों को भी पढ़ने के लिए कहते रहते हैं।

टॅग्स :अमेजनAmazon