लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कारण फीका-फीका रहा कृष्ण जन्मोत्सव, देखें जन्माष्टमी की तस्वीरें

By सुमित राय | Updated: August 13, 2020 02:25 IST

Open in App
1 / 10
कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच देश के कई हिस्सों में बुधवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। (फोटो सोर्स- एएनआई)
2 / 10
श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के बीच मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, हालांकि कोविड-19 के मद्देनजर मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। (फोटो सोर्स- एएनआई)
3 / 10
ब्रज के सभी मंदिरों में बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। कृष्ण-कन्हैया का अभिषेक तथा पूजन हुआ और भोग लगाया गया लेकिन भक्तों की कमी ने उत्सव के उत्साह को बिल्कुल फीका कर दिया। (फोटो सोर्स- एएनआई)
4 / 10
मथुरा, वृंदावन के बड़े मंदिरों ने भक्तों के लिए उत्सव के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की थी। (फोटो सोर्स- एएनआई)
5 / 10
दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रदेश में अभी भी बड़े आयोजनों पर रोक है इसलिए ज्यादातर मंदिर जन्माष्टमी पर भी भक्तों के लिए बंद रहे। (फोटो सोर्स- एएनआई)
6 / 10
मंदिरों की सजावट अद्भुत थी। पुष्प, लताएं, पत्ते, कलियां और बिजली के बल्ब की लड़ियां सब कुछ मिलकर बहुत सुन्दर छटा पैदा कर रही थी। (फोटो सोर्स- एएनआई)
7 / 10
किशन-कन्हैया को भी अलग-अलग नई सुन्दर पोशाक पहनायी गयी थी, मोरपंख मुकुट और बांसुरी के साथ उनकी सज्जा काफी आकर्षक थी। (फोटो सोर्स- एएनआई)
8 / 10
जन्मोत्सव पर ठाकुरजी को रेशम, जड़ी और रत्न प्रतिकृति से बनी ‘पुष्प-वृंत’ पोशाक धारण कराई गई थी। (फोटो सोर्स- एएनआई)
9 / 10
ठाकुर जी के जन्माभिषेक का मुख्य कार्यक्रम रात 11 बजे गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ। उसके बाद नवग्रह पूजन हुआ। मध्य रात्रि को कान्हा के प्राकट्य के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में शंख, ढोल-नगाड़े, झांझ-मंजीरे, मृदंग बज उठे और उनकी आरती की गई। (फोटो सोर्स- एएनआई)
10 / 10
कृष्ण-कन्हैया का अभिषेक तथा पूजन हुआ और भोग लगाया गया लेकिन भक्तों की कमी ने उत्सव के उत्साह को बिल्कुल फीका कर दिया। (फोटो सोर्स- एएनआई)
टॅग्स :जन्माष्टमीमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो