लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Weather Today: कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, बर्फबारी का इंतजार

By संदीप दाहिमा | Updated: January 10, 2024 12:32 IST

Open in App
1 / 5
कश्मीर में न्यूनतम तापमान के कई डिग्री नीचे गिर जाने के बाद भी मौसम शुष्क बना हुआ है और बर्फबारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम शुष्क रहने के कारण रात में ठंड बढ़ गई है जबकि दिन औसतन तापमान की तुलना में गर्म हैं।
2 / 5
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसतन तापमान से 8.1 डिग्री अधिक है। श्रीनगर की तुलना में जम्मू अधिक ठंडा रहा जहां अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम था।
3 / 5
जम्मू घने कोहरे की गिरफ्त में है जिससे दिन में अधिक ठंड महसूस की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
4 / 5
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया वहीं उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में इस दौरान न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात के तापमान से कुछ कम है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
5 / 5
कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर वर्तमान में 'चिल्लई-कलां' की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है। इस दौरान प्रख्यात डल झील सहित सभी जल स्रोत जम जाते हैं। इस अवधि के दौरान बर्फबारी की आशंका सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी होती है।
टॅग्स :जम्मू कश्मीरमौसममौसम रिपोर्टविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?