अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018: बाबा रामदेव ने कोटा में 2 लाख लोगों के साथ योग कर बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 21, 2018 03:02 PM2018-06-21T15:02:36+5:302018-06-21T15:02:36+5:30

Next

आज यानि 21 जून को पुरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

लेकिन जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में करीब 55 हजार लोगों के साथ बैठकर योगासन किया।

इसके अलावा बाबा रामदेव ने भी 2 लाख से भी ज्यादा लोगों के साथ योगासन करके वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया।

इस बीच कोटा में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी आई हुई थी।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने यह प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री राजे और रामदेव को सौंपा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालयों में योग केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।