लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने कोरोना योद्धाओं पर बरसाए फूल, तस्वीरों में देखें सुंदर नजारा

By स्वाति सिंह | Updated: May 3, 2020 12:05 IST

Open in App
1 / 9
कोरोना वायरस संकट के दौरान उससे सीधे-सीधे निपटने में जुटे लाखों डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य कोरोना योद्धाओं को रविवार को धन्यवाद देने के लिए विभिन्न अस्पतालों पर पुष्पवर्षा, समुद्र में खड़े जहाजों पर रोशनी करने और फ्लाई-पास्ट के लिए सेना ने जबरदस्त इंतजाम किए हैं।
2 / 9
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने वाले योद्धाओं को आज (रविवार) भारतीय सेना सलामी दे रही है। सेना उन अस्पतालों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसा रही है, जहां कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है।
3 / 9
कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे ‘योद्धाओं’ के प्रति रक्षा बलों का आभार व्यक्त करने के लिए, भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने यहां के सरकारी गांधी अस्पताल पर रविवार को फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।
4 / 9
यह कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे चिकित्सकों, पराचिकित्सकों, सफाईकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे अन्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए सशस्त्र बलों के राष्ट्रव्यापी धन्यवाद प्रयास का हिस्सा था।
5 / 9
सुबह करीब साढ़े दस बजे, चेतक हेलीकॉप्टर अस्पताल के ऊपर मंडराता नजर आया और उसने परिसर के पास एकत्र हुए डॉक्टरों, नर्सों, पराचिकित्सकों, सफाईकर्मियों, अन्य स्टाफ तथा पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाए।
6 / 9
कोविड-19 ‘योद्धाओं’ को अपने-अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो लेते देखा गया जबकि कुछ अन्य ने तालियां बजाईं। गांधी अस्पताल कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए तेलंगाना के निर्दिष्ट किए गए अस्पतालों में से एक है।
7 / 9
केजीएमयू प्रशासनिक भवन के सामने प्रागंण में विश्वविद्यालय के डॉक्टर, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ आदि एकत्रित हुए थे और करीब सवा दस बजे हेलीकाप्टर ने प्रागंण के दो चक्कर लगाकर उन पर गुलाब के फूल बरसाए।
8 / 9
नीचे मैदान में खड़े डॉक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ने तालियां बजाकर और भारत माता की जय का उदघोष कर अपनी खुशी जाहिर की। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभा रहे डॉक्टर और नर्सों में से कुछ इस सम्मान को देखकर भावुक हो गए।
9 / 9
केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने भी पुष्प वर्षा पर खुशी जाहिर करते हुये कहा कि कोरोना योद्धाओं का आज जैसा सम्मान हुआ है उससे सभी लोग खुश हैं चाहे वह डॉक्टर हो या नर्सें या फिर पैरामेडिकल स्टाफ।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत