लाइव न्यूज़ :

India Covid-19 Update: कोविड-19 के मामलों में वृद्धि, रोगियों की संख्या बढ़कर 119457 हुई

By संदीप दाहिमा | Updated: July 7, 2022 15:13 IST

Open in App
1 / 5
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,930 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,35,66,739 हो गई जबकि उपचाराधीन रोगियों की तादाद 1,19,457 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 35 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,25,305 तक पहुंच गई है।
2 / 5
मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों की 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.53 फीसद है। 24 घंटे की अवधि के दौरान उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 4,245 मामलों की वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 86.53 करोड़ कोविड-19 जांच की जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में 4,38,005 जांच की गईं। दैनिक संक्रमण दर 4.32 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.86 फीसद दर्ज की गई।
3 / 5
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
4 / 5
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
5 / 5
कोविड-19 से मौत के 35 नए मामलों में से केरल से 19, महाराष्ट्र के सात और पश्चिम बंगाल से तीन मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कोविड-19 से कुल 5,25,305 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 1,47,956, केरल में 70,073, कर्नाटक में 40,122, तमिलनाडु में 38,027, दिल्ली में 26,276, उत्तर प्रदेश में 23,543 और पश्चिम बंगाल में 21,231 मौत हुई हैं। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत विभिन्न रोगों से ग्रस्त होने के चलते हुई।
टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर