लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather: दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By संदीप दाहिमा | Updated: April 22, 2023 20:54 IST

Open in App
1 / 5
दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
2 / 5
विभाग ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों के दौरान पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (मुंडका, जाफरपुर) में अलग-अलग स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
3 / 5
मौसम विज्ञानियों ने रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना के साथ बादल छाये रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
4 / 5
विभाग के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 44 प्रतिशत से 28 प्रतिशत के बीच रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम सात बजे के आसपास ‘‘मध्यम’’ (146) श्रेणी में दर्ज किया गया।
5 / 5
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम